खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देवरी गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची धरसींवा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि महिला का शव सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने शव का निरीक्षण किया। जांच में महिला के शरीर पर रंग के रहस्यमयी निशान पाए गए, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इन निशानों ने पुलिस की शंका को और गहरा कर दिया है कि यह एक सुनियोजित अपराध हो सकता है। फिलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र व अन्य विवरण भी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

