खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आज बुधवार काे विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान, बेनूर में हुआ। इस कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, खान-प वाद्ययंत्र, शिल्पकला एवं चित्रकला की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककला, तीज-त्यौहार, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, आभूषण, पारंपरिक गीत-संगीत और नाट्य कला को बढ़ावा देना है। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में नेतानार के कचरा सलाम और उनकी टीम ने तुड़बुड़ी नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में बोरावंड की हेमलता करंगा और उनकी टीम ने बाजी मारी। वहीं, नाट्य प्रतियोगिता में उरिदगांव के रमसू करंगा और साथियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाद्ययंत्र प्रदर्शन में बेनूर के श्यामलाल बघेल, वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शन में भाटपाल के दिनेश सलाम, शिल्पकला एवं चित्रकला में गढ़बेंगाल के बलदेव मंडावी तथा पेय पदार्थ एवं व्यंजन प्रतियोगिता में बेनूर की प्रतिमा दीवान को प्रथम पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बस्तर संभाग की अद्भुत संस्कृति को संरक्षित करने के लिए बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है, जो ऐतिहासिक महत्व रखता हैं।
नारायणपुर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा। उन्होंने आदिवासी समाज की पूजा पद्धति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दाैरान जिला पंचायत सदस्य हीना नाग, संतनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, उपाध्यक्ष चैतूराम कुमेटी, सरपंच रैनी मरकाम, नगरपालिका परिषद के पार्षदगण, एसडीएम गौतम पाटिल, जनपद सीईओ लोकनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं औ ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

