खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में रामकृष्ण मिशन नारायणपुर में जूनियर लीग का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा जनजातीय बच्चों के लिए न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी बढ़ावा दे रहा है। पिछले एक वर्ष में आश्रम के मैदान में चार बड़े राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रतियाेगिताआयोजित किए गए हैं, और अब 30 मार्च से 7 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर के अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की एकमात्र टीम रामकृष्ण मिशन टीम के साथ मिजोरम, मणिपुर और मध्यप्रदेश की प्रमुख टीमों की भागीदारी होगी।
आगामी 10 अप्रैल से 27 मई तक स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता भी रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के मैदान में खेला जाएगा जिसमें देशभर से 28 राज्य की टीमें, 7 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 36 टीम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में खेलने के लिए आ रही हैं। बच्चों के प्रशिक्षण में कोच हनुमंत राव और तुहिन लाहा अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आश्रम प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि अबूझमाड़ के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी क्षमता को साबित कर सकें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

