खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जारी किया।


