खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक-5066 से संबद्ध महानगर इकाई रायपुर के तत्वाधान में विगत दिन प्रधान कार्यालय यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह गरिमामय एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ महानगर इकाई एवं ग्रामीण की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में विजय प्राप्त यादव समाज के समस्त जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह एवं यादव समाज गमछा देकर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के राजनीतिक उदय समाज के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। सभी विजेता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सुन्दर लाल यादव शहर अध्यक्ष ने बताया कि समाज की एकता को सशक्त बनाने समाज की आर्थिक उन्नति शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने आदि उद्देश्य की पूर्ति के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिवर्ष समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाज के आजीवन सदस्य, सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस मौके पर समाज के शत्रुधन यादव, प्रीतम यादव, बैसाखु राम यादव, शशिकांत यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, रामस्वरूप यादव, घुरऊ राम यादव, सुरेंद्र यादव, बलराम यादव, जीवन यादव, प्रमोद यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहें। उक्त जानकारी रायपुर शहर अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने दी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

