खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र में गर्मी के माैसम में पानी की किल्लत से निजात पाने के लिए नगर निगम ने लगभग दो दर्जन से अधिक वार्डों के लिए 27 बोरिंग स्वीकृत करवाया गया है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार दो-चार दिन में काम शुरू भी हो जाएगा।
निगम महापौर संजय पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के अनुशंसा पर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) मद से 27 बोरिंग स्वीकृत हुआ है। जिसमें शहिद गुंडाधुर वार्ड, अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, गुरुगोविंद सिंह वार्ड, अनुकूल देव वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्ड, वीरसावरकर वार्ड, सुंदरलाल शर्मा वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड, प्रवीर वार्ड, शांति नगर वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, रमैया वार्ड, गंगा नगर वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, विजय वार्ड, सिविल लाइन वार्ड व बलीराम कश्यप वार्ड शामिल है। जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है । इन जगहों पर बोरिंग होने से एवं पानी उपलब्ध होने पर हजारों परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा । गर्मी में इस बार हालात न बिगड़े इसलिए इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्हाेने बताया कि बोरिंग खोदने के साथ ही टैंकरों का मरम्मत कार्य भी किया जा रहा है।
महापौर ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव का धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होंने डीएमएफटी फंड से 27 बोरिंग स्वीकृत कराया है। उन्होने सांसद महेश कश्यप के प्रति भी कृतज्ञता ज़ाहिर की है । उन्होंने कहा क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद जनता के प्रति एवं क्षेत्रीय विकास के लिए संवेदनशील है। इस बार गर्मी में पेयजल संकट से निपटने निगम ने गंभीर प्रयास शुरू किए हैं। पानी की किल्लत न हो इसके लिए नलकूप खनन कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। जिससे शहर के वार्डो के लोगों को समय पर पर्याप्त पानी मिले। संजय पाण्डे ने बस्तर कलेक्टर हरिस एस. का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास से नगर निगम को 27 बोरिंग का स्वीकृत प्रदान किया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

