Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
    • किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
    • दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
    • उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
    • चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न
    बिलासपुर

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न

    adminBy adminMarch 18, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

     

      खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे । पंडरिया विधानसभा की जनता सहित प्रदेश के विभिन्न प्रमुख विषयों और जनहित के मुद्दों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विधानसभा में उठाया जा रहा है। आज विधानसभा सत्र के दौरान विधायक भावना बोहरा ने श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति के ठेकेदारों द्वारा कार्य करने और जल जीवन मिशन के संबंध में प्रश्न किया।

    भावना बोहरा ने प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 फ़रवरी 2025 तक जिला कबीरधाम अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं? प्राप्त आवेदनों में से कितने श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है और कितने आवेदन शेष हैं? पंजीकृत श्रमिकों में से कितने श्रमिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है और श्रमिकों के प्रशिक्षण हेतु जिले को कितनी राशि आबंटित हुई है? कितने श्रमिकों को किन-किन कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया? प्राप्त आबंटन राशि का व्यय किन-किन कार्यों में कितना-कितना किया गया ? जिसके लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिनांक 15 फ़रवरी 2025 तक जिला कबीरधाम अंतर्गत छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन हेतु 17216 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 13868 का पंजीयन किया गया एवं 3348 आवेदन निरस्त हुए। छ०ग० असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन हेतु 433 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 370 का पंजीयन किया गया एवं 63 आवेदन निरस्त हुए। 

    उन्होंने बताया कि लंबित आवेदनों की संख्या निरंक है। छ०ग० श्रम कल्याण मंडल में श्रमिकों के पंजीयन हेतु आवेदन किये जाने का प्रावधान नहीं है अपितु मंडल में संगठित क्षेत्र के पंजीकृत स्थापना के नियोक्ता द्वारा श्रम विभागीय ऑनलाईन पोर्टल में नियोजित श्रमिकों के नामों की प्रविष्टि की जाती है जिससे श्रमिक स्वतः पंजीकृत हो जाते हैं। मंडल अंतर्गत 232 संगठित श्रमिक पंजीकृत हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 706, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहयता योजना के तहत 5, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहयता राशि योजना के तहत 28, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना के तहत 13868, असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना के तहत 2 एवं शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 66 श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। श्रमिकों के प्रशिक्षण हेतु मंडलों द्वारा राशि आबंटित नहीं की गई है, अतः श्रमिक प्रशिक्षण, व्यय एवं शेष राशि की जानकारी निरंक है।

    भावना बोहरा ने रायपुर जिला अंतर्गत संचालित उद्योगों में बिना लाइसेंस एवं अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत ठेकेदारों एवं श्रमिकों के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि जिला रायपुर के उरला में संचालित उद्योगों गणपति इस्पात प्रा.लि., नवदुर्गा इस्पात प्रा.लि. एवं गुमा जिला-रायपुर में संचालित उद्योग श्री लक्ष्मीनारायण रियल इस्पात प्रा.लि. तथा सरोरा रायपुर स्थित कृष्णा आयरन स्ट्रिप्स एण्ड ट्यूब्स प्राईवेट लिमिटेड उद्योगों में बिना लायसेंस एवं अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत श्रमिक ठेकेदार फर्म्स, ठेका कंपनियों की जानकारी के संबंध में पूछा! जिसके लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जी ने बताया कि जिला रायपुर के उरला में संचालित उद्योगों गणपति इस्पात अंतर्गत 3 ठेकेदार हैं जिन्हें अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है और उनके अंतर्गत लगभग 150 श्रमिक कार्यरत हैं,नवदुर्गा इस्पात प्रा०लि० एवं गुमा में संचालित उद्योग श्री लक्ष्मीनारायण रियल इस्पात प्रा०लि में जानकारी निरंक हैं तथा सरोरा स्थित कृष्णा आयरन स्ट्रीप्स एण्ड ट्यूब्स प्राईवेट लिमिटेड में संविदा श्रमिक अधिनियम, 1970 अंतर्गत बिना लायसेंस एवं लायसेंस की अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत 2 ठेकेदार हैं जिनके अंतर्गत 40 श्रमिक कार्यरत हैं।

    जल जीवन मिशन के तहत प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि नगर पंचायत पांडातराई के किन-किन वार्डों में जल जीवन मिशन से घरों को जल वितरण हेतु पाइप बिछाव सह विस्तारिकरण का कार्य किया गया है? इस हेतु कुल प्राप्त आबंटन राशि एवं व्यय की स्थिति क्या है? क्या जिन वार्डों में पाइप बिछाव/विस्तारीकरण का कार्य हुआ है? क्या उन सभी वार्डों के घरों में योजना का लाभ (जलप्रदाय) मिल रहा है? लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण अंचल की योजना है। अतः जल जीवन मिशन अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में योजना के तहत किसी भी प्रकार का विस्तारीकरण व पाइप लाइन बिछाव का कार्य नहीं किया जा रहा है। भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि कबीरधाम जिले के कितने उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन किया जा रहा है? उद्योग तथा ट्यूबवेल के लिए ली गई अनुमति एवं ट्यूबवेल की संख्यावार विस्तृत जानकारी प्रदान करें। जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उपमुख्यमंत्री जी ने बताया कि कबीरधाम जिले में उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

    November 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

    November 21, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    By Khabar WorldNovember 21, 20262

     खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन स्तर पर विस्तार करते हुए अन्य…

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026

    धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.