खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल 23 मार्च की आधी रात को शुरू होगी जो 25 मार्च की आधी रात तक चलेगी। बैक कर्मचारियों ने अपनी 12 मांगों को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
राजधानी में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जाकारी दी। शिरीष नलगुंडवार, वाय गोपाल कृष्णा, सुरेश बानी, बलजीत सिंह, दीपक कुमार सरकार प्रेसवार्ता में शामिल हुए। सार्वजनिक बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, सहकारी समिति बैंक वे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचारी व अधिकारियों का यह संगठन हैं। इसमें लगभग 8 लाख सदस्य शामिल हैं।
उनकी मांगों में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती व अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, बैंक में 5 दिवसीय कार्य, निष्पादन समस्या और पीएलआई पर निर्देशों को वापस लेना, अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा, पीएसबी के पदों को भरने, आईबी के पास लंबित मामलों का निराकरण,योजनों की तर्ज पर आयकर में छूट,बैंक में सरकार की हिस्सेदारी, आऊट सोंर्सिग अन्य मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

