खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। अगर आप नौकरी करने की चाह रखते हैं, तो 19 मार्च को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में जरूर शामिल हों। कलेक्टोरेट परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में दुर्ग, कांकेर और रायपुर के निजी संस्थानों द्वारा 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इस प्लेसमेंट कैंप क माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 10 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैंप के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सहायक सुपरवाईजर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैंप में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि भिलाई, दुर्ग के निजी संस्थान सेल्फ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा लगभग 450 पदों पर, कांकेर के संस्थान सेव माईक्रोफाईनेंस लिमिटेड द्वारा 50 पदों पर और रायपुर के संस्थान अलर्ट एसजीएस प्रायवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 160 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

