खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम कोहका के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और उसके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो युवकों ने आक्रोश में आकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा कि, रविवार शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास कोहका निवासी मृतक हितेश वर्मा, और वेद वर्मा उसके भाई अजय का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की वेद और उसके भाई अजय वर्मा ने हितेश को चाकू, डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और हितेश को अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल में डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर देर शाम दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि, मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

