खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसागुड़ा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दाे युवकाें लोकनाथ कश्यप व कार्तिक कश्यप को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे बाईक सवार युवक की इलाज के दौरान माैत हाे गई। भानपुरी पुलिस ने आज रविवार सुबह दाेनाे मृतक के शव का पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाकेल निवासी लोकनाथ कश्यप व कार्तिक कश्यप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम जुनावनी गए हुए थे, जहां से शनिवार की रात काम खत्म कर वापस आने के दौरान फरसागुड़ा पशु चिकित्सालय के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भानपुरी अस्पताल के शव घर में रखवा दिया, वही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है, आज रविवार की सुबह शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में मृतक लोकनाथ खेती किसानी का काम करता था, वहीं कार्तिक पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत था।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

