खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पति-पत्नी ने मिलकर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। घटना से पहले तीनों ने शराब पीया और किसी बात पर विवाद बढ़ा, तो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बनेकेला का रहने वाला फागुराम राठिया 35 साल की लाश आज सुबह गांव के तालाब के पास देखी गई। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
जिसे देखने के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और मामले की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी गई। लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। ऐसे में प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का नजर आने लगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तो पता चला कि बीती रात फागुराम, रोहित कुुमार कोरवा व उसकी पत्नी पंचमी कोरवा तीनों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद उपज गया। ऐसे में रोहित व उसकी पत्नी पंचमी ने मिलकर फागुराम की जमकर लात घुसों से पिटाई करते हुए सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे फागुराम की कुछ देर बाद मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर दोनों वहां से चले गए। इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या की। मामले में पूछताछ में दोनों पति-पत्नी ने अपना अपराध कबूल किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

