khabarworld24.-जगदलपुर। बस्तर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा फैसला लिया है। चुनाव के दौरान पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बस्तर जिला पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए वनवासी मौर्य ने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिससे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान हुआ। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने निष्कासन का आदेश जारी किया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

