khabarworld24.-महासंमुद। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शराब दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में लाखों की शराब जलकर राख हो गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पेट्रोल से भरे दो डिब्बे, पाइप और सीढ़ी पाई, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। फिलहाल, पुलिस को इस मामले में संदिग्ध साक्ष्य मिले हैं, और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुकान में लगी आग के कारण लाखों की शराब जलकर राख हो गई, जिससे शराब दुकान के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण आसपास की अन्य दुकानों को भी खतरा पैदा हुआ था, लेकिन रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

