खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में विगत दिनों आयोजित बस्तर ओलंपिक के विजेताओं को मिलेगा खेल वृत्ति। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक राजेन्द्र डेकाटे ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश अनुसार विगत दिनों बस्तर ओलंपिक 2024 के संभाग स्तर के विजेता खिलाड़ियों में जूनियर खिलाड़ियों को 2400 एवं सीनियर खिलाड़ियों को 3000 रूपये की खेलवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही बस्तर जिले के लिए 259 खिलाड़ियों को 7 लाख 8 सौ रुपए की खेल वृत्ति स्वीकृत की गई है। उक्त राशि विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।
कलेक्टर बस्तर हरीश एस. ने खिलाड़ीयों का खेल वृत्ति के आहरण के निर्देश दे दिए हैं, सभी खिलाड़ियों को उनके खाते में राशि अंतरित की जाएगी। इसी प्रकार बस्तर ओलंपिक के विजेता 38 हॉकी खिलाड़ियों को सीधे रायपुर अकादमी में प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जहां उन्हें आवास, भोजन शिक्षा, खेल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

