खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ और कोबरा का संयुक्त बल अभियान पर आज बुधवार सुबह नेला कांकेर, मारुड़बाका व कमलापुर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मारुड़बाका के जंगल से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियाें में एक लाख का इनामी मारुड़बाका डीएकेएमएस अध्यक्ष, नारायण भंडारी, डीएकेएमएस सदस्य धरमा काका, डीएकेएमएस सदस्य नीला काका, डीएकेएमएस सदस्य किस्टा ध्रुवा और आरपीसी मिलिशिया सदस्य रामबाबू पुनेम बताया। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से तलाशी के दौरान नक्सली प्रचार सामग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी नक्सलियों के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

