खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जैव विविधता के लिए विख्यात बस्तर स्थित कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान को ‘यूनेस्को’ की विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि, राज्य का पहला ऐसा स्थान है जिसे यूनेस्को ने चयनित कर शामिल किया है। वनमंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग इसके लिए सतत प्रयासरत रहा है। 11 फरवरी 2025 को यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधिमंडल ने इसका प्रस्ताव सातवें, आठवें और दसवें मानदंड में शामिल करवाया है इसके तहत विश्व की 6 साइट सूचीबद्ध की गई है। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। कांगेर घाटी की जैव विविधता और सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।
विभागीय सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार विश्व धरोहर स्थल के रूप में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को नामांकित करने के लिए राष्ट्रीय उद्यान की ओर से प्रस्ताव पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार को भेजा गया था। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में तीरथगढ़ जल प्रपात, कांगेर जलधारा जैसे खूबसूरत जलप्रपात हैं। वहीं कोटमसर, कैलाश गुफा जैसी सैकड़ों गुफाएं भी हैं। इसके अलावा माउस डियर, लेथिस सॉफ्टशेल टर्टल, जंगली भेड़िया जैसे अनेक विलुप्त प्रजाति के वन्य प्राणी पाए जाते हैं। वनस्पतियों की 900 और तितलियों की 140 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।अब फाइनल सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए एक पृथक विभागीय प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके पश्चात यूनेस्को की टीम कांगेर वैली पंहुचकर कर इसे अंतिम सूची में शामिल करेगी।
कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक चूड़ामणि सिंह ने बताया कि कांगेर वैली को वर्ल्ड हैरिटेज बनाने के लिए विभाग कमरकस कर तैयारी में जुटा हुआ है, अंतिम सूची में नाम शामिल होने से आधा सफर तय हो गया है, शेष औपचारिकता शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

