खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह, बस्तर द्वारा हर्बल गुलाल व होली सामग्री का स्टॉल लगाया उसका निरीक्षण कर स्व सहायता समूह के सदस्यों से होली सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विदित हाे कि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलाें में महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, हाेली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों की त्वचा पर नुकसान नहीं पहुंचाता।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

