खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से करीब 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। कैश के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पैसों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान आमानाका थाना पुलिस ने एक कार की जांच की। गाड़ी में सूटकेस में भरकर करोड़ों रुपए रखे गए थे। जांच के दौरान, रायपुर पुलिस ने इनोवा काश से कैश की बड़ी खेप को पकड़ा।
कार में ढाई लाख रुपए की दर्जनों गड्डी थी। कार का नंबर 23 BH 8886 है। पुलिस ने बताया कि 500, 200 और 100 के नोट के बंडल गाड़ी से मिले हैं। 2 करोड़ से ज्यादा की राशि हो सकती है। इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार के चालक और उसके एक साथी को पकड़ा है। अब तक हुई पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। गाड़ी में कैश रखा है ये बात उन्हें नहीं पता थी।
हालांकि, पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है। इस मामले की जांच अभी जारी है, आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी आईपीएस अमन झा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस इस केस में खुलासा करेगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

