खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़की को आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है।
यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज की गई थी। इस आधार पर सीपत थाना में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बीते 9 मार्च को अपहृत नाबालिग लड़की को बाम्हू में रहने वाले आरोपी शुभम साहू के कब्जे से बरामद किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम साहू ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद उसने लड़की का शारीरिक शोषण भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

