खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला पंचायत बेमेतरा के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। यह सम्मिलन पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, विकास भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मिलन की अध्यक्षता जिला पंचायत बेमेतरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने की, जबकि उपाध्यक्ष खुशबु गोविंद वर्मा भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं। सम्मिलन में भाग लेने वाले अन्य सदस्यगणों में अंजली नंदराम गंधर्व, हरीश पंचराम साहू, बालकुमारी ध्रुव, शशि प्रभा गायकवाड़, सुशीला जोशी, अंजू बघेल, मधु राय, देवी परमेश्वर वर्मा, प्रीती गोवेन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, अंजनी कुमार चंदेल, और राहुल योगराज टिकरिहा प्रमुख रूप से शामिल थे।
उद्घाटन समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद, सभी सदस्यों को जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचित कराया गया। इस दौरान, जिला पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद अग्रवाल ने सदस्यगणों को पंचायत के कामकाज, और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रमुख योजनाओं की जानकारी में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाले वित्तीय सहयोग, स्वच्छ भारत मिशन, और स्थायी समितियों के गठन से जुड़ी जानकारी शामिल थी। इन योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए जिला पंचायत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथिगण में उप संचालक पंचायत प्रकाश कुमार मेश्राम, लेखाधिकारी लॉरेन्स कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश कंवर और अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सम्मिलन का समापन भविष्य में होने वाले पंचायत कार्यों की दिशा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति सभी सदस्यों की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया, जिससे बेमेतरा जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

