खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 5 एवं 6 मार्च 2025 को स्व. बी.आर. यादव खेल परिसर, बहतराई, सीपत रोड, बिलासपुर में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में बेमेतरा जिले के कुल 7 बच्चों ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। दौड़ प्रतियोगिता में भूमेकुमारी (शासकीय हाई स्कूल, भरदा कला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में कु. कल्पना (शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बालसमुंद) ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इन विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।’
बच्चों की इस सफलता पर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे, जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, एपीसी श्री भूपेन्द्र कुमार साहू, श्री धनंजय प्रसाद शर्मा, श्रीमती रेणुका चौबे (समावेशी शिक्षा प्रभारी) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस आयोजन ने न केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारा बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। इस तरह की प्रतियोगिताएं समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

