खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। होली के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा 08 मार्च को महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त के रूप में जिले की महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई। इससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग होली की तैयारियों में करेंगी, जिससे उनका उत्सव और भी उल्लासपूर्ण होगा। मुंगेली जिले की शारदा मसीह ने कहा कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिलती है, जो उनके लिए एक बड़ा सहारा है। शारदा अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंगेली में रहती हैं और फैशन एसेसरीज़ की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से न केवल उनके घरेलू खर्च पूरे होते हैं, बल्कि उनके व्यवसाय को भी मजबूती मिलती है। शारदा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार होली पर वे इस राशि का उपयोग अपने उत्सव को खास बनाने में करेंगी।
महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है। मुंगेली जिले में लगभग 02 लाख 13 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। समय पर राशि मिलने से महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ी है। जिले की महिलाओं ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से वे न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी आगे बढ़ा रही हैं। होली के अवसर पर मिली इस आर्थिक सहायता से जिले की महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

