खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत धनियालुर में 70 से अधिक गौवंशो को बलपूर्वक ठूंस-ठूंसकर कांजी हाउस धनियालूर में भूखे-प्यासे रखा गया था, जिसकी सूचना बजरंगदल को मिलने पर आज साेमवार काे विहिप-बजरंगदल के पदाधिकारी विहिप उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, नगर सह गौरक्षा प्रमुख पवन राजा, एवं बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने माैके पर पंहुचकर देखा कि क्षमता से अधिक गौ वंशों को रखने के कारण दो गाैवंश कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे हैप्पी कामधेनु की मेडिकल टीम द्वारा इलाज किया गया। एक गोवंश के गंभीर होने के कारण उसे हैप्पी कामधेनु गौशाला ले जाकर इलाज करवाया जा रहा है। जहां घायल गौ वंश की स्तिथि अब भी गंभीर बनी हुई है।
बजरंग दल ने कांजी हाउस में बचे गौ वंशों को पशुपालको को सौंपा दिया l बजरंग दल ने ग्राम के सरपंच, उपसरपंच और कांजी हाउस संचालक को चेतावनी देते हुए कहा की अगली बार जब भी गोवंशों को पकड़ा जाएगा तो पहले कांजी हाउस में क्षमता से अधिक गोवंश को ना रखा जाए, गौ वंशों के लिए पीने के लिए पानी और चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो साथ ही गौ वंशों को पकड़ने से पहले ग्राम में मुनादी करवाई जाए। इस दाैरान इस पर नाराजगी जाहीर करते हुए बड़ी संख्या में स्थानिय ग्रामीण माैजूद रहे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

