खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। पटाखा दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में दम घुटने से दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों को इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य झारखंड के गोदरमाना बाजार की है। इस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।
घटना स्थल रामानुजगंज शहर से लगा है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों सगे भाई रामानुजगंज में निजी स्कूल में पढ़ते थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से अंदर मौजूद लोग बगल के कमरे में छिप गए। पटाखा दुकान से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण पांचों बेहोश हो गए। आग पर काबू पाने के बाद पांचों को इलाज के लिए रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के पांचों को मृत घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस घटना की जांच कर रही।
हादसे में इनकी हुई मौत
कुश कुमार, (46), दुकान संचालक
अजीत केसरी, (45), निवासी गोदरमाना
आयुष कुमार केसरी पिता विकास केसरी (8)
पीयूष केसरी पिता विकास केसरी (7)
सुशीला क्रिकेटर (14)
Trending
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व
- ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, 16वें वित्त आयोग एवं वीबी-जी राम जी के कार्यों के अभिसरण पर सहमति
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन

