खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में आयाेजित नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ क्रमांक 1 में कुल पेश प्रकरणों की संख्या 524 रहा तथा निराकरण प्रकरणों की संख्या 517 रहा एवं खंडपीठ क्रमांक 2 में पेश प्रकरणों की संख्या 2602 रहा, एवं निराकरण प्रकरणों की संख्या 2582 रहा, कुल 3099 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किया गया। इस लोक अदालत में अधिवक्ता गणों के द्वारा पक्षकारों को समझाइस के पश्चात दाे परिवार के पति-पत्नी साथ रहने को सहमत हो गए, और दोनों परिवार के पति-पत्नी को दांपत्य निर्वहन के साथ में रहने के आधार पर आपसी समझौता राजीनामा हो कर हंसी-खुशी अपने घर गए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव के दिशा निर्देश में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पखांजुर ताजुद्दीन आसिफ के न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया । जिसमें खण्ड पीठ क्रमांक.1में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पखांजुर ताजुद्दीन आसिफ पीठासीन अधिकारी रहे। तथा खंडपीठ क्रमांक. 2 में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी मयंक सोनी पीठासीन अधिकारी के रूप में रहे । खण्ड पीठ क्रमांक 1 में न्यायालय के लंबित प्रकरण क्रमांक 24A/023 पक्षकार विश्वजीत राय विरुद्ध श्रीमती शेफाली राय, संजीत विश्वास विरुद्ध श्रीमती राखी विश्वास जो कि 2 वर्ष से पति-पत्नी के प्रकरण न्यायालय में लंबित था, न्यायालय एवं लोक अदालत के सदस्यों तथा अधिवक्ता गणों के द्वारा पक्षकारों को समझाइस के पश्चात दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने को सहमत हो गए, और दोनों पति – पत्नी को दांपत्य निर्वहन के साथ में रहने के आधार पर आपसी समझौता राजीनामा हो कर हंसी-खुशी अपने घर गए। न्यायालय के लंबित प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किया गया है। प्रकरण के सुनवाई के दौरान अधिवक्ता महादेव बछाड़, श्रीमती आलोक फौजदार, दीपंकर विश्वास, शक्ति सिकदार, का योगदान रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

