जे.पी.मिश्र महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में 04 मार्च को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। सफलता प्राप्त करने समर्पण भाव से सतत् प्रयत्नशील रहें। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को निष्काम भाव से सतत् क्रियाशील रहने और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी ने महाविद्यालयीन विकास के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग पर विशेष जोर दिया। कार्यक्र

