खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के टाऊन क्लब मैदान में भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित गांधी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं विक्रय मेला का आयोजन किया गया है। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए हस्तशील कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका आज बुधवार काे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दाैरान सांसद महेश कश्यप ने गांधी शिल्प बाजार जैसी प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से हस्तशिल्प कारीगरों से जुड़ने और उनके काम का समर्थन करने का भी आग्रह किया।
विदित हो कि गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से रात 9 बजे तक होगा। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट व शिल्प सामग्री मिलेगी। गांधी शिल्प बाजार का विशेष आकर्षण कोसा साड़ी ब्लॉक प्रिंट, लेदर क्राफ्ट, ढोकरा शिल्प, ज्वेलरी, बस्तर शिल्प, बांस शिल्प, एम्ब्रायडरी वर्क, चंदेरी, साड़ी, टेराकोटा, उड़ीसा पट्टचित्र, कालीन सिल्क, बनारसी साड़ी, जूट क्राफ्ट, वुड क्राफ्ट आदि है। गांधी शिल्प बाजार कारीगरों के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और लाेगाें से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। प्रदर्शनी में भारत के कई राज्यों के कारीगरों और बुनकरों द्वारा हाथ से बुने हुए वस्त्र, बेंत और बांस के शिल्प, मिट्टी के बर्तन, पत्थर की नक्काशी और बहुत कुछ दिखाया गया है।
Trending
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

