खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति व्ही. सोमन्ना कोंडागांव जिले के एक दिवसिय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। चिकित्सकों को दवाईयों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में किसानों से संवाद किया। व्ही. सोमन्ना ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री व्ही. सोमन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कोंडागांव को आकांक्षी जिले से आगे ले जाने की बात कही। नारियल बोर्ड में वृक्षों की स्थिति देखकर प्रसन्नता जताई। मंत्री ने अतिथियों के साथ नारियल का पौधा रोपा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिल्पनगरी में शबरी एंपोरियम का दौरा किया। बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की। बेलमेटल सहित विभिन्न कला विधाओं का अवलोकन किया। इस दाैरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भाेजराज नाग, काेंड़ागांव विधायक लता उसेंडी, काेंड़ागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

