खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल तक चलने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेन अब 9 दिनों तक किरंदुल नहीं जाएगी। इन दोनों ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज दंतेवाड़ा होगा, यहीं से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। किरंदुल और बचेली के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम के चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक के. संदीप द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 7 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर का दंतेवाड़ा अंतिम स्टॉपेज होगा। वहीं 8 मार्च 2025 से 16 मार्च 2025 तक ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर किरंदुल की बजाय दंतेवाड़ा से रवाना होगी। इसी तरह विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस का 7 मार्च से 15 मार्च तक दंतेवाड़ा ही अंतिम स्टॉपेज होगा। वहीं 8 मार्च 2025 से 16 मार्च 2025 तक ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल-विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस किरंदुल की बजाय दंतेवाड़ा से रवाना होगी। किरंदुल से विशाखापट्टनम रुट पर हर दिन करीब 30 से ज्यादा मालगाड़ियां चलती हैं। ये माल-गाड़ियां किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जाती हैं। मालगाड़ियां यथावत चलती रहेंगी, सिर्फ यात्री ट्रेनें ही प्रभावित होंगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि यह काम यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सेवाओं के लिए जरूरी है। हमने इसकी जानकारी पहले ही विभाग को अलर्ट कर दिया है, जिससे की समय पर लोगों तक यह जानकारी पहुंच जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि 16 मार्च के बाद ट्रेनें पूरी रफ्तार से चलेंगी और यात्रियों को डिजिटल सिग्नलिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

