खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम आदमी को राहत दिया है। इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है। एक अप्रैल से इस छूट का लाभ मिलेगा।
बता दें कि अब तक पेट्रोल पर 24 फीसदी वैट और 2 रुपये प्रति लीटर सरचार्ज था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बजट में घोषणा के बाद अब एक रुपए की कमी आएगी। साय सरकार ने इसके पहले बड़ी मात्रा (12000 लीटर) में डीजल खरीद पर VAT की दरों को घटा दिया था, जिससे डीजल की कीमत में 6 रुपये तक की कमी आई थी।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

