खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बीते साल राजनंादगांव में आयोजित आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में दर्जनभर से ज्यादा को आरोपी बनाया गया था। जिसमें एक महिला आरक्षक काजल भारद्वाज के खिलाफ भी जांच चल रही थी। जांच के पश्चात पर्याप्त सबूत के आधार पर महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चेटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान के आधार पर पुख्ता सबूत इकट्टा किया गया। जिसमें महिला आरक्षक की भूमिका मिलीभगत उजागर हुई।
बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक कवर्धा जिले के पिपरिया थाना में पदस्थ थी। इसी के साथ पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 8 पुलिस कर्मी, 5 टेक्निशियन टीम के सदस्य और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस ने महिला आरक्षक को अनुचित तरीके से अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने में शामिल होने के आधार पर आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस की विवेचना अब भी जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

