khabarworld24.-राजनांदगांव। राजनांदगांव में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव और 51 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह कार्यक्रम गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अतिथियों की अंतिम पुष्टि 4 मार्च तक होने की संभावना है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल सुबह 10 बजे महापौर और पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 12 बजे से नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय टाउन हॉल में सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सभापति चयन के लिए भाजपा ने सांसद रूपकुमारी चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे 4 मार्च को राजनांदगांव आएंगी। भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और महापौर के साथ संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

