खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की वार्षिक परीक्षा आगामी 16 और 17 मार्च से शुरू होने वाली हैं, लेकिन इस बीच कुल 394 छात्र-छात्राएं पड़ोसी राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में मिर्ची तोड़ने मजदूरी करने के लिए पलायन कर गए है। इन छात्रों की वापसी के लिए प्रशासन ने श्रम विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द वापसी की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान, जुलाई से दिसंबर तक बीजापुर से 206 छात्र, भैरमगढ़ से 51 छात्र, भोपालपटनम से 28 छात्र, एवं उसूर से 109 छात्र सहित कुल 394 छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ मजदूरी करने के लिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र पलायन कर गए हैं। इनमें पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बालक आश्रम, पीएमश्री रेसिडेंशियल स्कूल और अन्य प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र शामिल है। बीजापुर डीईओ लखनलाल धनेलिया ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में लगातार अनुपस्थित छात्रों की जानकारी विकासखंड वार एकत्र की गई है और श्रम विभाग को सूचित किया गया है।
Trending
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

