खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ में रायपुर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 40 से ज्यादा पार्षदों ने आस्था की डुबकी लगाई।नई पारी की शुरुआत से पहले उन्होंने गंगा मैया से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने भी कुंभ स्नान किया और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
बता दें कि नगर निगम रायपुर में ऐतिहासिक जनादेश मिलने के बाद मंगलवार को चार बसों में करीब 150 लोग महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे। जिसमें महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत और 40 से ज्यादा नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद शामिल थे।
महाकुंभ की यात्रा से लौटने के कुछ दिनों के बाद नगर निगम रायपुर में महापौर मीनल चौबे सहित 70 वार्डों के पार्षद शपथ लेंगे, जिसमें प्रदेश के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दिन सभापति का चुनाव होगा। बता दें कि रायपुर नगर निगम में 60 बीजेपी, 7 कांग्रेस, 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

