खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। सोमवार की सुबह 5 बजे भूकंप के तेज झटकों से पूरा एनसीआर थर्रा उठा। लोगों की नींद की खुमारी में ही थे कि घर के दरवाजे जोर-जोर से बेड और खिड़कियां हिलने लगी। लगातार दो झटकों से हर कोई सहम गया।
सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटकों से लोग डर गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की गहराई 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है, लेकिन झटके काफी तेज महसूस हुए। नोएडा से लेकर दिल्ली तक हर कोई कुछ मिनटों तक डर के साय में रहा।भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। दरअसल, भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, इसी कारण कम तीव्रता होने के बावजूद झटके काफी तेज महसूस हुए।भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी सहायता के लिए 112 डायल करें।

