खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंतेवाड़ा जिले के 21 ग्राम पंचायतों बड़े गादम, प्रतापगिरी, नड़ेनार, दुवालीकरका, छोटे तोंगपाल, तनेली, कलेपाल, कुटरेम,मुलेर, बड़े बचेली, नेरली, मंगनार, कुंदेली, झिरका, कमालूर, हिड़पाल, हारला, कारली 2, नेलगोड़ा, बुधपदर और छोटे लखापाल में निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए हैं। इन पंचायतों में कहीं नक्सलियों का खौफ है, तो कहीं आपसी सहमति से निर्विरोध सरपंच का चुनाव हुआ है। नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें के गांवों में अधिकतर निर्विरोध सरपंच बने हैं। जिले में 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे, इसके लिए नामांकन, नाम वापसी से लेकर सारी प्रक्रियाएं संपन्न हो गई हैं।
उल्लेखनिय है कि जिले के अंदरुनी गांवों में अब भी नक्सलियों का खौफ है, इस भय के कारण कई जगह ग्रामीण वोट देने नहीं जाना चाहते हैं, ऐसे में अपने गांव के ही किसी एक व्यक्ति को मुखिया चुन लेते हैं। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की 21 ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में थे। क्योंकि कहीं आपसी सहमति से नाम वापस ले लिए तो कहीं नक्सलियों के खौफ से चुनाव लड़ने को राजी नहीं हुए, ऐसे में इन पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बन गए। वहीं दंतेवाड़ा जिले की एक पंचायत तनेली ऐसी भी है, जहां इस बार सरपंच चुनने का तरीका बिल्कुल अलग रहा। यहां गांव के ही पढ़े-लिखे युवाओं के 15 सदस्यीय टीम ने सरपंच चुनने का अलग तरीका अपनाया। नामांकन के पहले ग्राम सभा हुई, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को बुलाकर उनसे सवाल किया गया, जिसने अच्छा जवाब दिया, उसे सभी की सहमति से सरपंच चुन लिया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

