खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना भेजी क्षेत्र के ग्राम कोत्ताचेरू व भण्डापदर के बीच जंगल-पहाड़ी के आस-पास विगत दो-तीन दिनों से अज्ञात नक्सलियों के द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिये जाने कि उपस्थिति की आसूचना पर थाना भेज्जी से जिला पुलिस बल एवं 219 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डोमिनेशन एवं नक्सलियों की धर पकड़ हेतु ग्राम भंडारपदर की ओर रवाना हुई थी।
एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के दौरान ग्राम भंडारपदर के जंगल में एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर अपने आप को छिपाते हुए भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया, जो अपना नाम वंजाम गंगा पिता स्व. वंजाम कोसा उम्र 28 वर्ष निवासी गोमपाड़ थाना भेज्जी का निवासी होना तथा कोण्टा एरिया कमेटी अंतर्गत गोमपाड़ आरपीसी. के सक्रिय मिलिशिया सदस्य होना तथा पुलिस पार्टी की रेकी करने हेतु विगत दो-तीन दिनों से क्षेत्र में भ्रमण करना बताया।
हिरासत में लिए गये उक्त संदिग्ध को थाना लाकर पूछताछ करने व थाना का आपराधिक रिकार्ड चेक करने पर आरोपी वंजाम गंगा के विरूद्ध वर्ष 2016 में पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नियत से ग्राम गोरखा पुल के पास मुख्य सड़क मार्ग के किनारे प्रेशर आईईडी. लगाना जिसके चपेट में आने से ग्राम गोरखा निवासी एक महिला की मृत्यु के संबंध में दर्ज अपराध क्रमांक 02/2016 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि., 3, 5 विप. अधि. का अपराध दर्ज होना पाया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाकर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया है।
उक्त नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल थाना भेज्जी, रेंज फिल्ड टीम (आर.एफ.टी. कोंटा), 219 वी. वाहिनी सीआरपीएफ. आसूचना शाखा का योगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

