खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत तेलीमारेंगा के पास आज शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में एक बाइक में सवार तीन युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई है। परपा पुलिस माैके पर पंहुचकर तीनाें युवकाें के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाकर, फरार अज्ञात वाहन की पतासाजी करते हुए मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह एक बाइक में सवार तीन युवक बीजापुर की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। आज शनिवार सुबह लगभग 4 बजे किसी अज्ञात वाहन ने तेली मारेंगा के पास टक्कर मारकर फरार हो गया।। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी कि तीनों युवक काफी दूर फेंका गए। वहीं हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मृतको की पहचान तुषार शर्मा उम्र 24 वर्ष, दिव्यांश कारकी उम्र 24 वर्ष, तेजेन्द्र ठाकुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक दिव्यांश मारुति सुजुकी शोरूम में काम करता था, 2 भाइयों में छोटा था। इसके पिता कृष्णा कारकी दंतेवाड़ा के न्यायालय में पदस्थ हैं। मृतक तुषार सुकमा जिले का रहने वाला है। उसके पिता वासुदेव शर्मा सुकमा जिले के दोरनापाल में पुलिस विभाग में पदस्थ है। इसके अलावा मृतक 3 भाई बहनों में दूसरे नंबर का है। मृतक तेजेन्द्र भी मारुति सुजुकी शोरूम में दिव्यांश के साथ ही काम करता था, वह एकलौता बताया जा रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

