खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी 2025 के संदर्भ में जन जागरूकता प्रसार स्वयं सेवा एवं सहभागिता विषय पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा, जिला-सक्ती में आयोजन किया गया। जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान, रायपुर के निवेदन पर जिला-सक्ती के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह कंवर के निर्देश पर, खंड चिकित्सा अधिकारी, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा – डॉ. मृत्युंजय राठौर के सौजन्य से इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान रायपुर के सक्ती जिला क्षेत्र के जन स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिभागी रहें।
डॉ. मृत्युंजय राठौर बी.एम.ओ., डॉ. धनेश साहू आर.एम.ए. और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ. थनेश्वर पटेल ने जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कैंसर रोग के प्रति जन-जागरूकता प्रसार और उसे रोकने के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से बताया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में रेडियंट कैंसर हास्पीटल रायपुर के संचालक डॉ. सिद्धार्थ तुरकर विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कंसर रोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल खरौदा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृत्युंजय राठौर ने सभी जनस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपेक्षा व्यक्त किया कि वे समुदाय में रहते हुये ग्रामीणों को इस रोग के प्रति जागरूक करते रहें और पीड़ा की स्थिति में उन्हें शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों तक लाकर उनके उचित उपचार करवाने में सतत् सहयोग करते रहे।
जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान रायपुर के सचिव सुरेन्द्र सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में श्री संतोष कुर्रे बी.डी.एम., सी.एच.सी. मालखरौदा का उत्कृष्ठ सहयोग मिला।

