फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन को रंगवाली होली के नाम से जाना जाता है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है। होलिका दहन के साथ ही फिजाओं में गुलाल उड़ना शुरू हो जाता है।
होलिका दहन जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता तो वहीं रंगवाली होली श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रेम का प्रतीक है। इस साल रंगवाली होली 2025 में कब खेली जाएगी यहां देखें डेट।
होली कब 2025:
रंगवाली होली 14 मार्च 2025 शुक्रवार को है।
होलिका दहन 13 मार्च 2025 गुरुवार को है।
होलिका दहन मुहूर्त 13 मार्च को रात 11.26 – देर रात 12.30
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
ब्रज में होली कैसे मनाई जाती है ?
होली को रंगों के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। रंगवाली होली का त्यौहार भगवान श्री कृष्ण को अत्यधिक प्रिय था। यही वजह है कि देश-विदेश में भले ही होली धूमधाम से मनाई जाती हो लेकिन ब्रज की होली की बात ही निराली है। बज्र में होली 40 दिन तक मनाई जाती है, इसमें रंगों के अलावा फूलों, लड्डू, लठ्ठमार होली खेली जाती है।
बांके बिहारी मंदिर में होली 2025 कब ?
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली 12 मार्च2025 को खेली जाएगी। वहीं बरसाना में लठ्ठमार होली 8 मार्च को और नंदगांव में 9 मार्च को है।
क्यों कहते हैं होली को ‘धुलेंडी’
होली के त्योहार में रंगों का उपयोग तो बहुत बाद में किया गया। प्राचीन काल में होली धुल से खेली जाती थी। श्रीहरि ने त्रैतायुग के प्रारंभ में धूलि वंदन किया था। धूल वंदन अर्थात लोग एक दूसरे पर धूल लगाते हैं, इसलिए इसे धुलेंडी कहा जाता है।
क्यों मनाई जाती है रंगवाली होली?
रंगवाली होली का त्योहार मन की कटुता को मिटाकर प्रेम भर देता है। होली के रंग नीरस जीवन में रंग भरते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन सभी लोग आपस के मतभेद को भुलाकर रंगों के इस त्योहार को एकसाथ मनाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

