खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा जगदलपुर शहर के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 9 फरवरी 2025 को दो पाली क्रमशः प्रातः 10 से 12 बजे तक और अपरान्ह 3 बजे से सांयकाल 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उक्त प्री-एक्जाम शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर-2 जगदलपुर, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जगदलपुर, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नम्बर-3 जगदलपुर, जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, सेजेस शासकीय गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल जनसम्पर्क कार्यालय के पीछे गीदम रोड जगदलपुर, निर्मल हायर सेकंडरी स्कूल लालबाग जगदलपुर, बाल विहार हायर सेकंडरी स्कूल आंध्रा समाज भवन के पास जगदलपुर, हम अकादमी मेन रोड कालीपुर जगदलपुर एवं क्राईस्ट कॉलेज राजेन्द्र नगर वार्ड गीदम रोड जगदलपुर में होगी। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर नीतिश वर्मा मोबाइल नंबर 75872-93201 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

