बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है और इस दिन भक्तगण गणपति की पूजा-अराधना करते हैं। साथ ही भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोग इस दिन उनकी प्रिय चीजें भी अर्पित करते हैं।
देवी-देवताओं की पूजा में विशेष तरह की फूल-पत्तियां चढ़ाई जाती हैं। जिस तरह भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी और शिवजी की पूजा बेलपत्र और शनि देव को शमी के पत्ते चढ़ाने का विधान है। उसी तरह भगवान गणेश की पूजा दूर्वा घास के बिना अधूरी मानी जाती है।
मान्यता है कि बुधवार के दिन या भगवान गणेश की किसी भी पूजा में उन्हें दूर्वा की 21 गाठें जरूर अर्पित करनी चाहिए, इससे मनोकामना पूरी होती है। आइये जानते हैं आखिर क्यों भगवान गणेश को दूर्वा इतना पसंद है।
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार गणेश ने साधु-संतों की रक्षा के लिए अनलासुर नामक राक्षस को निकल लिया था, जिसके बाद उनके पेट में तीव्र जलन होने लगी। तब कश्यप ऋषि ने उनके भीतर के तप को शांत करने के लिए 21 दूर्वा घास खाने को दिया।
दूर्वा घास खाते ही भगवन गणेश के पेट के भीतक की जलन शांत हो गई। इसके बाद से भी दूर्वा भगवान गणेश को प्रिय हो गया और उनकी सभी पूजा में दूर्वा घास चढाने का विधान है।
लेकिन भगवान गणेश को पूजा में दूर्वा अर्पित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे-दूर्वा साफ-सुथरे जगह, मंदिर के प्रांगण या फिर घर के बगीचे आदि से ही तोड़े, दूर्वा तोड़ने के बाद इसे पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

