खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में आज शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, यह संख्या और बढ़ सकती है।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को नक्सल विराेधी अभियान पर रवाना किया गया था। जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी।
इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। आज सुबह 8:30 बजे से मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने करते हुए बताया कि मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी पृथक से अवगत कराया जाएगा।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

