खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को प्रशासनिक कुशलता के साथ पूरी जवाबदेही और गम्भीरता से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली सहित शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, ट्रायसाइकिल की व्यवस्था करें। मतदान एवं मतगणना दलों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि मतदान दल एवं मतगणना दल दक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवा सकें। साथ ही सेक्टर ऑफिसरों का नियमित भ्रमण के जरिए क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाएं। निर्वाचन दायित्व निर्वहन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने सहित अधीनस्थ अमले से भी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन तैयारी की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए।
कमिश्नर ने उक्त निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन में लोगों की व्यापक सहभागिता के मद्देनजर इसे बेहतर ढंग से सम्पन्न कराना बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित रूप से इस दायित्व को निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए आवश्यक बल उपलब्ध है और जिले में निरन्तर कानून व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा सम्बन्धी प्लान की जानकारी से अवगत कराया। बैठक उपरान्त कमिश्नर डाेमन सिंह, आईजी सुन्दरराज, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने धरमपुरा स्थित आदर्श कालेज स्थित स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा को दिए।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

