खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग. शासन की पुनर्वास नीति तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप दक्षिण बस्तर डिवीजन, पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत नक्सलियाें के पीएलजीए सदस्य, सीएनएम, डीएकेएमएस, कुटीर शाखा, कृषि शाखा के अध्यक्ष/सदस्य सहित 6 लाख के ईनामी 10 नक्सलियाें ने 1. अर्जुन मड़कम ऊर्फ अर्जुन गेन्ने इनामी 2 लाख, 2. हड़मा ताती ऊर्फ मोरली ईनामी 1 लाख, 3. हुंगा माड़वी ऊर्फ पेददा ईनामी 1 लाख, 4. भीमा माड़वी ऊर्फ नन्दू भीमा ईनामी 1 लाख, 5. नन्दा मड़कम ऊर्फ कायर नन्दा ईनामी 1 लाख, 6. भीमा हेमला ऊर्फ मासा 7. भीमा मड़कम ऊर्फ मिन्ना , 8. जोगा हेमला ऊर्फ बक्कू जोगा 9. हड़मा रव्वा ऊर्फ गोमा बिट्टाे 10. दुला माड़वी ऊर्फ बोड्डा ने आज शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कमांडेंट 206 बटालियन कोबरा पुष्पेन्द्र कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति.पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। बीजापुर जिले में वर्ष 2025 में अब तक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पणकिया है, वहीं 46 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं, एवं 17 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाार आत्मसमर्पित नक्सली 1.अर्जुन मड़कम ऊर्फ अर्जुन गेन्ने पिता हिड़मा मड़कम निवासी पालागुड़ा पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- नियमगिरी एरिया कमेटी सदस्य, वर्ष 2015 से सक्रिय ईनाम 2.00 लाख रूपये। कई मुठभेड़ाें में शामिल रहा । 2. हड़मा ताती ऊर्फ मोरली पिता भीमा ताती निवासी गोमगुड़ा पोड़ियामपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष/सीएनएम अध्यक्ष, वर्ष 2003 से सक्रिय, ईनामी 1 लाख रूपये, 3. हुंगा माड़वी ऊर्फ पेददा पिता माड़ा माड़वी निवासी कुम्मोड़तोंग पटेलपारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- कुम्मोड़तोंग डीएकेएमएस अध्यक्ष, वर्ष 1997 से सक्रिय, ईनामी 1 लाख रूपये, 4. भीमा माड़वी ऊर्फ नन्दू भीमा पिता नन्दा माड़वी निवासी एर्रापल्ली स्कूलपारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, वर्ष 2009 से सक्रिय, ईनामी 1 लाख, 5 . नन्दा मड़कम ऊर्फ कायर नन्दा पिता जोगा मड़कम निवासी गोमगुड़ा पाण्डेपारा थाना पामेड़ बीजापुर, पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, वर्ष 1997 से सक्रिय, ईनामी 1.00 लाख रूपये, 6. भीमा हेमला ऊर्फ मासा पिता हिड़मा हेमला निवासी गोमगुड़ा ईत्तापारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत एलजीएस सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय, 7. भीमा मड़कम ऊर्फ मिन्ना पिता देवा मड़कम निवासी एर्रापल्ली पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कुटीर शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2010 से सक्रिय, 8. जोगा हेमला ऊर्फ बक्कू जोगा पिता बंडी हेमला निवासी मीनागट्टा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 2004 से सक्रिय, 9. हड़मा रव्वा ऊर्फ गोमा बिटटो पिता भीमा रव्वा निवासी एर्रापल्ली स्कूलपारा थाना पामेड़ बीजापुर, पदनाम- एर्रापल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य, वर्ष 2010 से सक्रिय, 10. दुला माड़वी ऊर्फ बोडडा पिता गंगा माड़वी निवासी पालागुड़ा स्कूलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम – पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष, वर्ष 2004 से सक्रिय।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

