क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिले अवसर इसलिए लिए लिया निर्णय- उर्मिला गोयल
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती उर्मिला गोयल जिन्हें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने यह कहते हुए अपना टिकट लौटा दिया कि इस क्षेत्र से भाजपा के किसी कर्मठ कार्यकर्ता को अवसर दिया जाए। वर्तमान राजनीति में जहां उम्मीदवार टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाकर, जिला से प्रदेश स्तर तक टिकट पाने का प्रयास कर रहे है। जिन लोगों की आरक्षण की वजह से सीटें बदल गई वह अपने परिजनों को दावेदार बनाकर पेश कर रहे हैं और पार्टियों पर टिकट के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित करने के बावजूद किसी कर्मठ कार्यकर्ता को अवसर देने के लिए अपना टिकट लौटाकर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की धर्मपत्नी उर्मिला गोयल ने एक मिसाल कायम किया है।
गाैरतलब है कि उर्मिला गोयल वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता के साथ-साथ वर्तमान में ग्राम टेकामेटा की सरपंच हैं, सााथ ही वह चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की धर्मपत्नी हैं । उर्मिला गोयल क्षेत्र में लोकप्रिय हैं इसलिए भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उर्मिला गोयल ने अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने के लिए पार्टी से निवदेन किया है।
उर्मिला गोयल का कहना कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझकर यह अवसर प्रदान किया इसके लिए वह भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करती हैं, चूंकि भाजपा के लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और मेरे पति स्वयं विधायक हैं, यदि मैं भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो जाती हूं तो कार्यकर्ता के लिए अवसर खत्म हो जायेगा। इसलिए अपने पति विनायक गोयल की प्रेरणा से मैंने यह टिकट भाजपा के अन्य कार्यकर्ता को देने का निवेदन पार्टी के शीर्ष नेताओं से किया है।

