खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यलय से 40 किमी. की दूरी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात के उपर से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। आस-पास घूमने आए लोगों ने युवक को इस तरह से कूदने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी। निओ माैजूद नाविक ने अपनी नाव लेकर युवक के पास पहुंचा और उसकी जान बचाई। माैके पर माैजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस मामले की जानकारी चित्रकोट चौकी प्रभारी को दिया गई, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रकोट जलप्रपात के उपर से छलांग लगाने वाले युवक का नाम ज्ञात नही हुआ है, उसे नारायणपुर का निवासी बताया जा रहा है। अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। अचानक से युवक बिना किसी को बताए पत्थरों के बीच पहुंच गया। घूमने आए लोगों ने रुकने के लिए काफी आवाज लगाई। लेकिन युवक ने किसी की भी बात नहीं मानी और जलप्रपात के उपर से छलांग लगा दी। युवक की इस हरकत को देखकर वहां लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवक को पानी में कूदता देखकर नदी किनारे खड़े नाविक अपनी नाव लेकर युवक के पास पहुंचा और उसकी जान बचाई। इस दौरान वहां माैके पर माैजूद पर्यटकाें ने इसकी जानकारी चित्रकोट चौकी प्रभारी को दी, पुलिस तत्काल जलप्रपात के निचे पंहुचकर युवक को अपने साथ लेजाकर जवानों ने युवक से पूछताछ की और उसे जाने दिया।
उल्लेखनिय है कि इस चित्रकोट जल प्रपात में पहले भी कुछ लोगों ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। कुछ साल पहले दंतेवाड़ा जिले के 2 युवाओं ने पारिवारिक कारणों की वजह से (अलग-अलग साल में) छलांग लगाकर आत्महत्या किया था। वहीं कुछ महीने पहले ही एक युवती भी नीचे कूद गई थी, दो दिन तक उसकी तलाश की गई, इसके बाद में उसका शव बशामद हुआ था। चित्रकोट जल प्रपात के व्यू पॉइंट पर कंटीले तार का घेरा बनाकर उसे कवर किया गया है। बावजूद इसके लोग आसानी से उसे पार कर जहां से पानी नीचे गिर रहा है वहां तक पहुंच रहे हैं, इससे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहा है। चित्रकोट जलप्रपात जगदलपुर से महज 40 किमी दूर है। इसका आकार घोड़े की नाल की तरह है। वहीं इंद्रावती नदी का पानी करीब 90 फीट नीचे गिरता है। अभी जल स्तर कम है, बारिश के दिनों में जल प्रपात पूरी तरह सबाब पर रहता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

