खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज गुरूवार काे एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कुछ देर रूकने के बाद राज्यपाल रमेन डेका के दंतेवाड़ा रवाना हुए अपने एक दिवसीय दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बस्तर कमिशनर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

