खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के एक मात्र जगदलपुर महापाैर सीट के लिए कांग्रेस ने मलकीत सिंह गैदू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने एक दिन पहले संजय पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हाेता रहा है, इस बार भी सीधा मुकाबला ही हाेगा। मलकीत सिंह गैदू पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने 12वीं तक कि शिक्षा हासिल की है। वहीं वे 17 सालों तक BPS (बस्तर परिवहन संघ) के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी नेता हैं। मलकीत कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के भी करीबी थे। वर्ष 2013 में झीरम में महेंद्र कर्मा के काफिले पर नक्सली हमला हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं उस हमले में मलकीत भी घायल हुए थे। वहीं जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई और दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बने तो वर्ष 2023 में मलकीत को संगठन प्रभारी महामंत्री बनाया गया।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

